Mau News: गोवध और आर्म्स एक्ट के आरोपी के घर पहुंची पुलिस, चस्पा किया नोटिस
मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को दोहरीघाट और घोसी थाने की संयुक्त पुलिस टीम बिहार के बक्सर जिले पहुंची। वहां आरोपी के पैतृक आवास पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस चस्पा किया गया। दोहरीघाट थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 249/2025 में मोहम्मद असगर खान पुत्र मोहम्मद हमीद खान निवासी बड़की सरीमपुर, पूरब टोला, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला बक्सर (बिहार) वांछित है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 109 और 351(3), उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.