मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के अहिरूपुर में आरवीपी क्रिकेट मानसून कप सीजन-2 का फाइनल मुकाबला सोमवार की देर शाम खेला गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश तथा बिहार की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। इस रोमांचक मुकाबले में अंबेडकर नगर की टीम ने बिहार प्रांत के गोपालगंज को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। खिताबी मुकाबले में बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 91 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में आंबेडकर नगर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पर ...