Mau News: गोदाम घाट पर मुक्तिधाम अंत्येष्टी स्थल बदहाल
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: पहसा। रतनपुरा विकास खंड के पीपरसाथ गांव के गोदाम घाट स्थित तमसा नदी के तट पर शवदाह के लिए लाखों की लागत से बना मुक्तिधाम अंत्येष्टी स्थल बदहाल पड़ा है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। साफ-सफाई नहीं होने से पूरा परिसर झाड़ झंखाड़ से पटा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में यहां शवदाह के लिए आने वाले शवयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इस अंत्येष्टी स्थल पर व्याप्त दुर्व्यवस्था दूर करने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 2019 से बंद विद्युत शवदाह गृह चालू कराने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.