मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा ग्राम पंचायत भवन पर बुधवार को साप्ताहिक मछली बाजार एवं सार्वजनिक पोखरियों की वार्षिक नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। खुली बोली के माध्यम से आयोजित नीलामी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साप्ताहिक बाजार और सार्वजनिक पोखरियों की संयुक्त नीलामी 1 लाख 73 हजार 900 रुपये में तय हुई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नीलामी में लोहड़ा ताल 38000 रुपये, धोवही पोखरी 1900 रुपये,वभनिया पोखरी 1200 रुपये, बैंक वाली पोखरी 500 रुपये, जोलहा गाढ़ा पोखरी 100 रुपये, पुरास वाली पोखरी 2100 रुपये, मदरसा वाली पोखरी 2100 रुपये, मछली बाजार 127000 रुपये और रेलवे हाल्ट के पश्चिम वाली पोखरी 500 रुपये, काली जी वाली लोहापूरा प...