मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को भदेसरा मोड़ के पास से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण टोला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार आरोपी भदेसरा मोड़ के पास आया हुआ है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम ने दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त मुहम्मद अफजाल निवासी खेदूपुरा थाना दक्षिण टोला के रूप में किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद मृतक अली जफर उसकी पत्नी से बातचीत करता था। मना करने के बाद भी वह उसकी पत्नी से बातचीत करता था। इसी बात को लेक...