Mau News: गुलौरी ने इटौरा को 14 रनों से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
मऊ, अगस्त 20 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। चौबाह बाबा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मैच रतनपुरा प्रखंड के मड़ैली बढनपुरा ग्राम पंचायत के मैदान में बुधवार की शाम खेला गया। जिसमें गुलौरी की टीम ने 14 रनों से इटौरा टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। क्रिकेट मैच की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि विजेंद्र यादव ने गुलौरी की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जबकि इटोरा की उपविजेता टीम को विवेक यादव उर्फ सोनू ने ट्रॉफी प्रदान किया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलौरी की टीम ने 95 रन बनाकर इटौरा को 96 रन बनाने की चुनौती दी। इटौरा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 81 रन पर ही सिमट कर रह गई। इस प्रकार गुलौरी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन इंजीनियर सतीश यादव के पिता विजेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.