Mau News: गुरु रविदास जन्मभूमि की मिट्टी लेकर घोसी पहुंची कलश यात्रा
मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर की मिट्टी से युक्त कलश वंदन-पूजन यात्रा के घोसी में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कलश का वंदन-पूजन कर संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कलश यात्रा का सुबह 10 बजे पतीला स्थित रविदास मंदिर पर स्वागत हुआ। इसके बाद सिकरौर स्थित आंबेडकर प्रतिमा, रघौली रविदास मंदिर, माऊरबोझ स्थित आंबेडकर प्रतिमा, पीढ़वल हनुमान मंदिर औरघोघवल रविदास मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजन-वंदन किया। अवर्ना रविदास मंदिर तथा हाजीपुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर भी यात्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा नानपारा होते हुए कस्बा खास पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.