Mau News: गुफा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, उमड़े श्रद्धालु
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। हिमालय की बर्फीली वादियों में विराजमान रहने वाले बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन को पहुंचना हर भोले भक्त की लालसा होती है परंतु बहुतेरे अनेक कारणों से वहां तक नहीं जा पाते हैं। ऐसे ही भक्तों की सुविधाओं के लिए हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री अमरनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने बाबा हिमानी की प्रतिकृति ही बना डाली है। नगर के महादेव घाट पर पवित्र तमसा नदी के किनारे दुर्गम गुफा और बर्फ की सिल्लियों से बाबा की प्रतिकृति बनाई गई है। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा की गुफा के पट खुले तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन को उमड़ पड़े और पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बाबा अमरनाथ की जय के उद्घोष से तमसा का पूरा तटीय क्षेत्र गूंज उठा और भक्त झूम उठे।
महादेव घाट पर बने विशालकाय शिव प्रतिमा महादेव घाट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.