मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के धरौली स्थित वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे पर एक ढाबे के पास विगत रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कार बैक करने को लेकर मनबढ़ों ने तीन सगे भाईयों को लोहे की राड व लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पांच बदमाशों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत पकड़ी निवासी कर्मवीर सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विगत रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह धरौली स्थित अपने टायर की दुकान पर अपने भाइयों ओमवीर सिंह व यशवीर सिंह के साथ खाना खाने के बाद वापस घर आने के लिये अपना चार पहिया वाहन बैक करने लगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: मारपीट की घटनाओं में तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस इ...