मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला गंगा समिति की ओर से तमसा नदी के तट पर स्थित गायघाट महादेव मंदिर पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे नदियों में फूल-माला, मूर्तियां, पॉलीथिन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें। क्योंकि इससे नदियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है तथा जलीय एवं पारिस्थितिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर संकल्प लिया कि वे गंगा सहित जनपद की तमसा, घाघरा, यमुना आदि नदियों में किसी भी प्रकार के फूल, माला, मूर्ति, पॉलीथिन बैग अथवा अन्य अपशिष्ट पदार्थ नहीं डालेंगे। अपने आस-पास के ...