Mau News: गांधी जयंती को स्वच्छता एवं जनभागीदारी के साथ मनाने के निर्देश
मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्तूबर के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा गांधी जयंती को स्वच्छता एवं जनभागीदारी के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मलिन बस्ती एवं अर्बन बस्ती में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेरों को तत्काल हटवाते हुए साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जिला पंचायत राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.