Mau News: गहने एवं रुपये लेकर दो किशोरियां फरार, केस दर्ज
मऊ, सितम्बर 11 -- Mau News: घोसी। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से विगत एक सितम्बर व 9 सितम्बर को स्कूल जाने के बहाने दो किशोरियां घर से गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो दोनों के अभिभावकों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। एक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुध्द अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया है तो वहीं दूसरे मामले में तारनपुर निवासी श्रवण चौहान के विरुध्द अपहरण का केस दर्ज किया है। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर किशोरियों की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.