मऊ, सितम्बर 18 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं सीएम डैशबोर्ड पर आधारित अन्य राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली, प्रवर्तन कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस की खराब ग्रेड पर विभागों को चेतावनी दी। विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने, खराब ग्रेड वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की राजस्व प्राप्ति पिछले माह की तुलना में कम होने तथा सी ग्रेड पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व वसूली एवं प्रवर्तन कार्यों में तेजी लान...