मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प' कार्यक्रम के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय बड़ागांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा नेहा, वसुंधरा, गिरिजा एवं अंजना की गोद भराई की रस्म कराई गई। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार भी करवाया गया। कार्यक्रम में सभी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री राकेश कुमार तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क...