Mau News: गजफरपुर में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आज
मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: मऊ। माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में विकासखंड रानीपुर अंतर्गत ग्राम गजफरपुर में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से एक दिवसीय नि:शुल्क माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य माटीकला से जुड़े कारीगरों को विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपद के समस्त माटीकला कारीगरों एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील किया। यह भी पढ़ें- सभी तहसील में आयोजित होगा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.