मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई वर्षों से नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। इस सड़क से रोजाना एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। गंगऊपुर से निकलने वाली यह सड़क गंगऊपुर, सुवाह, भठिया, खरगीपुर,लोकया, सुग्गीचौरी और आस-पास के कई गांवों को मधुबन बाजार और तहसील से जोड़ती है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज, किसान और दैनिक काम से जाने वाले लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जलजमाव से परेशान युवाओं ने पोस्टर के साथ किया प्रदर्शन बरसात में स्थ...