Mau News: खड़िया नाले में बने अवरोधक हटाने की किसानों ने उठाई मांग
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिंद्र सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से खड़िया नाले में मछली मारने वाले अवैध बंधें डाले हैं, इन्हें हटाने की मांग किया। बताया कि नाले में बने अवरोधक के हटने से किसानों की धान की फसल बच सके और जल निकासी बहाव होगा तो किसान अपने खेतों में गेहूं की बुवाई भी समय से कर सकेंगे। बताया कि इस वर्ष स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा के अंतर्गत एक जनपद एक नदी के तहत रतनपुरा ब्लाक में गाढ़ा व इटौरा ताल की जल निकासी के लिए खड़िया नाला ड्रेन की खुदाई हुआ है। इस खड़िया ड्रेन में अवैध मछली मारने वाले बंधे डालकर पानी के बहाव को रोक दिया है। इसके कारण क्षेत्र के 22 गांवों की धान की फसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.