Mau News: खोदी गई सड़कों की मरम्मत शुरू
मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेशव्यापी यह अभियान एक अक्तूबर से 10 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। अगर आपके गांव में भी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें। जल निगम ग्रामीण ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देकर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता रामेश्वर दयाल जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 2195 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से अब तक 2183 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Amroha News: जल निगम ग्रामीण दुरुस्त करा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.