Mau News: खैराबाद में शार्ट सर्किट से जला एबीसी केबल, बत्ती गुल
मऊ, अक्टूबर 31 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम खैराबाद स्थित मोहल्ला नयापुरा में शनिवार दोपहर विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया एबीसी केबल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण केवल में आग लग गई। देखते ही देखते केबल धू-धू कर जलने लगा। यह देख आस पास के लेागों ने जब तक इसकी सूचना विभाग को देते तब तक एबीसी केवल जलकर कई टुकड़े में कट कर नीचे गिर पड़ी। जिसके चलते क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं मिलने से लगभग 60 पावर लूम पूरी तरह से बंद है और लगभग 100 घरों के विद्युत उपभोक्ता अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों को जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने पहुंचकर इस जले हुए एबीसी केवल को सही करने की कवायद में जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.