Mau News: खैराबाद अतरारी में इज्तेमा की तैयारी का एसपी ने किया निरीक्षण
मऊ, नवम्बर 24 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैराबाद अतरारी में 25 और 26 नवम्बर को आयोजित होने वाले धार्मिक सम्मेलन इज्तेमा को लेकर सोमवार रात्रि पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा के बाबत हुई तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम आयोजकों को आस्वस्त किया कि आयोजित होने वाले इस धार्मिक सम्मेलन में पुलिस हर स्थान पर लोगों की सुरक्षा और सहयोग के तैनात रहेगी। हम सभी का यह कर्तव्य है कि आपसी भाईचारा, प्रेम सद्भाव बनाकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं। निरीक्षण के दौरान अबू हुरैरा, हाजी मुमताज अहमद, जमशेद अहमद समेत प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी कस्बा समेत आदि पुलिसकर्मी साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.