मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दरगाह क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर (आदमपुर) खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चले कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खेलकूद से होता है बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास: विवेकप्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिताओं के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छापरदूसर, बहरामपुर, बनकटा, खड़ीचा, कोल्हुआ खास, मीरपुर और आदमपुर के युवाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यह भी पढ़ें- समसारा द वर्ल्ड एक...