Mau News: खेत बचाओ अभियान में जैविक खाद और मृदा संरक्षण अपनाने पर जोर
मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम बबुआपुर का दौरा किया। कार्यक्रम में किसानों से अपील की गई कि वे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करें, जैविक खाद अपनाएं और मिट्टी की नियमित जांच कराएं। किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ.अंकित ने किसानों को बताया कि भारत में हरित क्रांति ने कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन इसके साथ रासायनिक उर्वरकों पर किसानों की निर्भरता भी बढ़ी। लगातार असंतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए अब जैविक खेती और प्राकृतिक कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.