Mau News: खेत के पास बने नाले में डूबने से 14 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के छपरा धूसर गांव में शनिवार की सुबह एक 14 वर्षीय बालिका खेत घूमने के बाद नाले में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद नाले से कुछ दूर मछुवारों के जाल में फंसने के बाद उसका शव बरामद किया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुटी हुई है। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी रामप्रवेश प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री जूही शनिवार की सुबह छपरा धूसर गांव के सिवान में अपना खेत घूमने गई थी। खेत घूमने के बाद नाला में नहाने गई और गहरे पानी में डूब गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मछवारों के जाल में फंसने के बाद उसका शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बालिका की मौत के बाद पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.