Mau News: खुले पट, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु
मऊ, नवम्बर 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद के 830 स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का शनिवार की देर शाम तो कुछ स्थानों पर रविवार सुबह विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर मुख का अनावरण श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कर दिया गया। पंडालों के पट खुलते ही पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। पट खुलने पर एक झलक देखने व पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में 830 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर के ब्रह्मस्थान, भीटी, ख्वाजाजहांपुर, खालसा कानूनचक, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, राजाराम का पुरा, राजपुताना उत्तर टोला, राजगद्दी मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर बने पंडालों में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह भी पढ़ें- Mau News: दीवाली बाजार:एक हजार रुपए तक बिके गणेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.