Mau News: खुरहट में बदहाल मार्ग का एसडीएम ने किया निरीक्षण
मऊ, अक्टूबर 22 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के खुरहट में गुरुवार को राजस्व टीम के साथ एसडीएम ने पहुंचकर बदहाल मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया। ग्राम खुरहट निवासी अवनीश निखिल तथा विशाल ने गत दिनों उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को गांव में बदहाल मार्ग के बाबत शिकायती पत्र दिया था। जिसमें इस बात का जिक्र किया कि मुख्य रास्ते पर स्कूल है तथा छात्र-छात्राओं को इस रास्ते से होकर आने जाने के लिए भारी दिक्कतें होती हैं। जबकि रास्ता बहुत खराब है। इसको लेकर लोगों ने मंडल आयुक्त आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर मंडल आयुक्त ने उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को यह निर्देशित किया कि दोनों लोग संयुक्त टीम बनाकर मौके का स्थलीय निरीक्षण करें और मामले का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.