मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: रानीपुर (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद।स्थानीय थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बुधवार की सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार, आग से करीब 15 से 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विनय कुमार विश्वकर्मा खुरहट बाजार में किराये पर कबाड़ की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे आसपास के लोगों ने गोदाम में आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और दमकल विभाग क...