Mau News: खुद को मृत दिखाकर कोर्ट ट्रायल से बचने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार
मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। हत्या के मुकदमे में सजा से बचने के लिए आरोपी ने खुद को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करा दिया। गाजीपुर के श्मशान घाट पर चिता पर लेटकर तस्वीर खिंचवाई और कथित तौर पर एआई की मदद से तस्वीर को एडिट कराकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। न्यायालय में खुद को मृत साबित कर फरारी काट रहे आरोपी को रविवार सुबह शहर कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम ने ख्वाजाजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेने का मामला भी जांच में सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने रविवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ राजकुमार राजभर ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले का निवासी है। उस पर अपने साथी सुदर्शन राजभर के साथ मिलकर 19 दिसंबर 2016 को मुंशीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.