Mau News: खीरीकोठा में नशा मुक्ति रैली निकाल लोगों को किया जागरुक
मऊ, सितम्बर 24 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के खीरीकोठा में गुरुवार को नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्ति रैली को मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने सनातनी झंडा दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांव-गांव, चट्टी-चौराहों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए आगे बढ़ी। रैली जहां-जहां से गुजरी, लोगों ने उसका स्वागत किया और नशा छोड़ने का संकल्प लिया।रैली खीरीकोठा से प्रारंभ होकर दुबारी तिराहा, बस स्टॉप होते हुए बनियाबान तिराहा पर पहुंची, जहां यह एक गोष्ठी में तब्दील हो गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। नशा न केवल व्यक्ति को बर्बाद करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार को तबाह कर देता है। आज युवा वर्ग नशे की चप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.