मऊ, जुलाई 31 -- Mau News: दुबारी(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के टमठा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर लगभग 10 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी चोरी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।पीड़ित मनोज कुमार मौर्य घर के बाहर सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोर उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, मांगटीका, चूड़ी, नथिया, पायल सहित सभी सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। इसके अलावा सोने की अंगूठी, माला और नकदी भी चोरी हो गई। परिवार ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है। ग्...