Mau News: खाकी बाबा कुटी पोखरे को मिलेगा नया स्वरूप, दो करोड़ से हो रहा कायाकल्प
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड नंबर 07 मुबारकपुर स्थित ऐतिहासिक खाकी बाबा की कुटी पोखरे का सुंदरीकरण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। शासन द्वारा इसके लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और ठेकेदार को सभी कार्य दशहरा तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। चेयरमैन ने बताया कि सुंदरीकरण के तहत घाट निर्माण, पाथ-वे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, फव्वारा और भगवान शंकर की प्रतिमा की स्थापना जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं, शेष कार्य भी दशहरा तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु पोखरे की भव्यता का आनंद ले सकें। इस अवसर पर लिपिक सत्येन्द्र कुमार, ठेकेदार सुनील कुमार, मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.