Mau News: खलिहान की भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस, रुका काम
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लोकया के पुरवा मझौवा में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 की पुलिस टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि इस भूमि पर अवैध निर्माण रोकने के लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने बेखौफ होकर निर्माण कार्य जारी रखा। शिकायत के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई न करने से स्थिति और गंभीर हो गई। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लोकया के पुरवा मझौवा में गाटा संख्या 530 खलिहान के खाते की यह भूमि लंबे समय से गांव के सार्वजनिक उपयोग के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.