Mau News: खलिहान की जमीन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के टडवां चौबेपुर गांव में सरकारी खलिहान की जमीन को खाली कराने के मामले में शनिवार को राजस्व अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई। गांव निवासी महेंद्र ने न्यायालय में वाद दाखिल कर सरकारी खलिहान की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और तहसीलदार सुधांशु शेखर राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने संबंधित खलिहान की जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर आवश्यक जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों की ओर से निरीक्षण से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.