Mau News: क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मऊ, सितम्बर 4 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार की देर शाम क्षेत्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की गई थी। इसमें दोहरीघाट क्षेत्र निवासी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाष्कर निषाद को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को दोहरीघाट कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय के पास समाजसेवी प्रवीण शाही के नेतृत्व में समर्थकों एवं निषाद समाज के सैकड़ों की संख्या में युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी तरह उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज मद्धेशिया ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Mau New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.