Mau News: क्रॉप कटिंग में धान की उत्पादकता मिली 64.4259 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
मऊ, नवम्बर 5 -- धान की क्रॉप कटिंग में उत्पादकता का आकलन Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में खरीफ की प्रमुख फसल धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन की उपस्थिति में तहसील सदर के विकासखंड रतनपुरा अंतर्गत ग्राम पहसा मोहिउद्दीनपुर में धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। क्रॉप कटिंग के दौरान पी-1 प्लॉट में 27.890 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 64.4259 कुंतल आंकी गई। ह क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 मौसम के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित खेत में संपन्न कराई गई। इस दौरान निर्धारित क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई, मड़ाई एवं प्राप्त उपज का वजन कर वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा विकसित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.