Mau News: कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर दिया जोर
मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण यादव ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ में बुधवार को युवा कौशल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमिता के लिए सक्षम बनाना रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में युवाओं को पीएम इंटर्नशिप योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) तथा अन्य स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.