Mau News: कोर्ट के आदेश पर शिक्षक पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के मामले में न्यायालय के आदेश पर रानीपुर पुलिस ने सरकारी शिक्षक पति समेत चार ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता को 25 लाख रुपये नकद और अर्टिगा कार की मांग पूरी नहीं होने पर पीटने और घायल हालत में मायके छोड़ने का आरोप है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पिता ओम प्रकाश के मुताबिक, सोनम की शादी पांच फरवरी 2026 को दुर्गेश जायसवाल से हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये नकद, 65.16 ग्राम सोना, 730 ग्राम चांदी और गृहस्थी का सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद पति दुर्गेश, सास बेबी देवी, ससुर मुन्ना जायसवाल और ननद प्रीति जायसवाल ने 25 लाख रुपये और अर्टिगा कार की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि तीन सितंबर की रात सोनम को लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया। अगले दिन उसका स्त्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.