मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के कोठिया स्थित ब्रह्मर्षि धाम में श्री ब्रह्मर्षि रामकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंगलवार को भव्य ब्रह्म गायत्री जप यज्ञ एवं मेले का आयोजन किया गया। करीब सौ वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत गायत्री मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञ भगवान, राधा-कृष्ण एवं कोठिया धाम के महाराज का दर्शन-पूजन किया। जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। मंदिर परिसर के आस-पास मिठाई, छोला, जलेबी, पकौड़ी, चाट और चाउमीन सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं। बच्चों और महिलाओं ने मेले का आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम अप...