मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष एवं जिला मंत्री के निर्वाचन का कार्यक्रम मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीएसएस महाविद्यालय कोपागंज के सभागार में संपन्न हुआ। निर्वाचन में संघ के जिलाध्यक्ष पद पर कृष्णानंद राय एवं जिला मंत्री पद पर अखिलेश्वर शुक्ल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन की घोषणा होते ही शिक्षकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस चुनाव में 363 शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। चुनाव अधिकारी मंडलीय मंत्री आजमगढ़ मंडल अतुल कुमार सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेशीय उपाध्यक्ष तथा गोरखपुर जनपद के अध्यक्ष राजेशधर दुबे की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। यह भी पढ़ें- राजेश मणि बने मंडल संयोजक नामांकन के लिए सुबह 10 बजे ...