मऊ, जुलाई 2 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि उत्पादन मंडी गोठा बाजार का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। मंडी परिसर में अतिक्रमण की स्थिति पर अधिकारियों से पूछताछ करते हुए निर्देश दिया कि मंडी परिसर को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। किसानों एवं व्यापारियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। साथ ही मंडी परिसर में सफाई, पानी एवं लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कृषि उत्पादन मण्डी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पत्रावली को देखा। मंडी परिसर की टूटी बाउंड्री, शौचालय, व्यापारी कक्ष, किसान विश्राम कक्ष, छायादार चबूतरा, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई व अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। मंडी में हो रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं हाईमास्ट लाइट समेत व्यवसायियों के लिये कोई...