Mau News: कूड़ा निस्तारण एवं साफ-सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: मऊ। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर निकायों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण एवं साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी अधिशासी अधिकारियों को घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, शौचालयों की साफ-सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में कर एवं करेत्तर देयों की शत-प्रतिशत वसूली तथा 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.