मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बडागांव निवासी युवक द्वारा अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि व पते का कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर दो पासपोर्ट जारी कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के पत्र पर क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी की आख्या के बाद आरोपी युवक पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। घोसी कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के पत्र पर क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा की गई जांच में अंकित अभिकथन व पूछताछ के साथ अभिलेखीय साक्ष्यों के अवलोकन में पाया गया कि कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बडाग...