Mau News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो पलटा
मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना अंतर्गत के अलीनगर-मझवारा शहीद मार्ग स्थित इंदरा गांव प्राथमिक विद्यालय के समीप एक कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया। जिसमें ऑटो चालक सहित सवार आठ यात्री घायल हो गए। वहीं आटो क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जुटे आस-पास के लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां एक युवती की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया। स्थनीय लोगों के अनुसार एक ऑटो चालक आठ सवारियों को लेकर मऊ से मझवारा की तरफ जा रहा था। जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा था कि सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। तीन बार पलटने के बाद सड़क किनारे गड्डे में रुक गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.