मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के केरमा महरूपुर में रविवार को कीटनाशक मिश्रित रागी की रोटी खाने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये। हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। कोतवाली अंतर्गत केरमा महरूपुर निवासी किसान रामबली यादव विगत जुलाई माह में बुआई के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार से रागी का कीटनाशक विष मिश्रित बीज लेकर आए थे। खेत में बुआई के बाद कुछ मात्रा में बीज बच गया, जिसे घर की महिलाओं ने आटा पिसवाकर रख लिया। रविवार को घर की महिलाओं ने उसी आटे की रोटी बनाई और परिवार के सभी सदस्यों को खाना परोसा। खाना ख...