Mau News: किसान गोष्ठी में दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भरता पर मंथन
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो (NBAIM) मऊ में रविवार को राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव कल्चर संग्रहण (NAIMCC) के नवीन भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारकों की गोष्ठी होगी, जिसमें दलहन एवं तिलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भरता, उन्नत बीज, आधुनिक उत्पादन तकनीक और सूक्ष्मजीव तकनीक के उपयोग पर चर्चा की जाएगी। कुशमौर स्थित ब्यूरो परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं डेयर के सचिव डॉ. मांगी लाल जाट होंगे। कार्यक्रम में परिषद के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डीके यादव और उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. राजबीर सिंह भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Mau News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.