Mau News: किसान की मौत मामले में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर विक्कमपुर गांव के समीप फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक की चपेट में आने से वृद्ध किसान रूदल यादव की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के भतीजे अजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमालपुर विक्कमपुर गांव निवासी किसान 63 वर्षीय रुदल यादव पुत्र स्व.गनेश यादव शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे खेत देखने के लिए घर से निकले थे। फोरलेन पार करते समय किसी अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में रुदल यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े थे। आस-पास मौजूद लोगों के पहुंचने तक उनकी मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मृतक के भतीजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.