मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित सहकारी समिति व बीज विक्रय केन्द्रों का गुरुवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा नहीं लेने के निर्देश दिये। ऐसा करते हुए पाये जाने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार को स्थानीय तहसील अंतर्गत खाद्य एवं बीज विक्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण इस आशय से किया गया कि किसानों को खाद व बीज आसानी से व उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके। किसानों से खाद का मूल्य विक्रय केंद्रों द्वारा अधिक ना लिया जाए। किसी भी प्रकार से किसानों का शोषण नहीं होने पाए। जांच के लिए विपणन निरीक्षक शिशिर सिंह, ...