Mau News: किसानों का ऐलान, उचित मुआवजा मिलने के बाद देंगे जमीन
मऊ, जुलाई 6 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज क्षेत्र के पांच गांवों में प्रस्तावित आवास विकास परिषद की आवासीय योजना को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शहरोज, रेवड़ीडीह, मेघई, डाड़ी खास समेत पांच मौजों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में रविवार शाम किसान महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में किसानों ने स्पष्ट कहा कि बाजार मूल्य के अनुरूप उचित मुआवजा मिलने तक वे अपनी जमीन नहीं देंगे। वहीं, प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने भी किसानों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। महापंचायत में किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे की दर अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। इसी कारण किसानों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन कौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.