मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संस्था महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र में किशोरियों के बीच जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, समानता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को बताया गया कि बालिकाएँ समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्हें भी लड़कों के समान शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होने चाहिए। बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर किशोरियों को अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने, आत्मविश्...