मऊ, अगस्त 24 -- Mau News: सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रौली गांव स्थित काली जी के मंदिर पर सोमवार को ग्रामीणों के सहयोग से सामूहिक पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। गांववासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में दीपू मिश्रा, रामसनेही, सुरेंद्र, अर्पित, आर्यन मिश्रा, लकी, ओमप्रकाश, मिथिलेश, रामसमुझ, संत चंदन, नागेंद्र, सुज्वाली और नन्हे मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...