Mau News: कार और ट्रेलर में टक्कर, कार सवार कॉलेज के डायरेक्टर की मौत
मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास शनिवार की सुबह कार और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़न्त हो गई। इसमें कार सवार इंटर कालेज के डायरेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रेलर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित राजबली इंटर कालेज के डायरेक्टर 53 वर्षीय जितेन्द्र यादव शनिवार की सुबह लगभग सात बजे ब्रेजा कार में सवार होकर अपने घर से बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हलधरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-मऊ हाईवे के पास रतनपुरा की तरफ से आ रही ट्रेलर कार से जोरदार भिड़न्त हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.